Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

महोबा में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:पहिए के नीचे आया बाइक सवार, साथी घायल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 2 views
महोबा में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:पहिए के नीचे आया बाइक सवार, साथी घायल
महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के बांदा रोड पर पहरा मोड़ के पास गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में 28 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। भारत गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर शव न दिखाने और उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया है। इंदिरा नगर मोहल्ला का रहने वाला जितेंद्र अपने साथी आशीष यादव के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पहरा मोड़ के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जितेंद्र ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आशीष घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आशीष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल मृतक के मामा रामनारायण ने आरोप लगाया कि सूचना मिलने पर जब वह जिला अस्पताल पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें शव नहीं दिखाया। उन्हें कोतवाली जाने के लिए कहा गया। परिजनों का कहना है कि पुलिस और अस्पताल कर्मियों के रवैये के कारण उन्हें शव की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan