Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

मुजफ्फरनगर में BJP नेता श्रीभगवान शर्मा के घर चोरी:घर का ताला तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेत आभूषण चोरी, CCTV में दो संदिग्ध कैद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
मुजफ्फरनगर में BJP नेता श्रीभगवान शर्मा के घर चोरी:घर का ताला तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेत आभूषण चोरी, CCTV में दो संदिग्ध कैद
मुज़फ़्फ़रनगर में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भगवान शर्मा के घर अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। नई मंडी थाना क्षेत्र की बचन सिंह कॉलोनी स्थित बीजेपी नेता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने बीती रात करीब 1:30 बजे नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के संबंध में श्री भगवान शर्मा के बेटे ऋषभ देव शर्मा की ओर से थाना नई मंडी पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के मुताबिक, वारदात 29 और 30 अक्टूबर की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे हुई। आरोप है कि चोर घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कमरों में रखे सामान को खंगाल दिया। चोर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, एक गैस सिलेंडर और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह के वक्त घर में सामान बिखरा मिलने से चोरी की घटना का पता चला। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सामने आई है। इसमें हेलमेट पहने बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, फुटेज में नजर आ रहे लोगों की पहचान और चोरी की वारदात में उनकी संलिप्तता अभी पुष्ट नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता के घर चोरी की घटना से इलाके के लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan