Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
education

NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस

📰 Abp News 🕐 1 min read 📅 October 28, 2026 👁 1 views
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन ने ऑफिशियल वेबसाइट पर एनटीपीसी डिप्टी मैनेजर के लिए आवेदन मांगे हैं. एनटीपीसी ने डिप्टी थर्मल के अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है. वहीं इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया पहले से चल रही है. ऐसे में योग्य उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आपको बता दें कि डिप्टी मैनेजर पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर शाम 6 बजे तक रखी गई है. कौन कर सकता है आवेदन? NTPC की यह भर्ती बैकलॉग वैकेंसी है, जिसमें केवल ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. इसमें भी ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर, ओबीसी पीडब्ल्यूबीडी, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर जैसी किसी कैटेगरी से उम्मीदवार का होना चाहिए. वहीं एक बार फॉर्म में कैटेगरी को दर्ज करने के बाद उम्मीदवार की ओर से इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा. ऐसे में जिस कैटेगरी का उम्मीदवारों के पास सर्टिफिकेट उपलब्ध है, उसी को ध्यान में रखते हुए फॉर्म भरना होगा. क्या रखी गई है योग्यता? NTPC की ओर से यह भर्ती डिप्टी मैनेजर के मैकेनिकल इरेक्शन, सी एंड आई इरेक्शन और डिप्टी मैनेजर सिविल कंस्ट्रक्शन के पदों पर की जा रही है. इस भर्ती के तहत कुल 9 पदों को भरा जाएगा. वहीं भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री होना जरूरी है. वहीं संबंधित ब्रांच में उम्मीदवार का कम से कम 60 प्रतिशत के साथ पास होना भी जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवारों से संबंधित फील्ड में वर्क एक्सपीरियंस भी मांगा गया है. एज लिमिट और सैलरी एनटीपीसी की डिप्टी मैनेजर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की एज लिमिट 43 साल रखी गई है. वही इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ई 4 ग्रेड के तहत सैलरी दी जाएगी. चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 70,000 प्रति माह से लेकर 2 लाख रुपये प्रति माह तक दी जाएगी. वहीं इस सैलरी के साथ ही कंपनी के नियमानुसार चयनित उम्मीदवारों को दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे. कैसे करें आवेदन? भर्ती पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार एनटीपीसी की ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर करियर सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें. अब वेबसाइट पर दिख रहे फॉर्म में सभी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. सारी डिटेल भरने के बाद उम्मीदवारों को मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. वहीं इस भर्ती में आवेदन के लिए कोई आवेदन फीस नहीं रखी गई है. लास्ट में फॉर्म को दोबारा चेक करके सबमिट कर दें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लें.
Read full article on Abp News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan