crime
ऑनलाइन क्रिकेट में मुनाफे का झांसा, 1.32 लाख ठगे:युवक की शिकायत पर केस दर्ज, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस
ऑनलाइन क्रिकेट में मुनाफे का लालच देकर ठगों ने चूरू निवासी अनुपम शर्मा (42) से 1 लाख 32 हजार 350 रुपए ठग लिए। टेलीग्राम पर क्रिकेट से जुड़ा विज्ञापन देखने के बाद अनुपम ने आरोपी से संपर्क किया था। इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए क्रिकेट टीम बनाने और अलग-अलग रैंक की आईडी दिलाने के नाम पर उनसे रकम ऐंठ ली गई। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टेलीग्राम विज्ञापन से शुरू हुआ संपर्क कोतवाली पुलिस के अनुसार, खेमका शक्ति मंदिर मार्ग निवासी अनुपम शर्मा ने रिपोर्ट में बताया कि 24 अक्टूबर को वे घर पर मोबाइल चला रहे थे। इस दौरान उन्हें टेलीग्राम पर क्रिकेट से जुड़ा एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद ‘मलिक मुंबई’ नाम के चैनल और एक व्हाट्सएप नंबर के जरिए उनकी बातचीत अज्ञात व्यक्ति से शुरू हुई। पहली आईडी के लिए भेजे 2 हजार रुपए आरोपी ने अनुपम को क्रिकेट टीम बनाने के लिए अलग-अलग रैंक की आईडी लेने का विकल्प दिया। अनुपम ने पहली रैंक की आईडी के लिए फोन पे के जरिए 2 हजार रुपए भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें क्रिकेट टीम बनाकर भेजी और ज्यादा रकम लगाने के लिए कहा। कई ट्रांजेक्शन में ऐंठे 1.32 लाख रुपए आरोपी के झांसे में आकर अनुपम ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1 लाख 32 हजार 350 रुपए भेज दिए। बाद में ठगी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सब इंस्पेक्टर को सौंपी जांच कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर मोहर सिंह को सौंपी गई है।
Read full article on Bhaskar