Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

पिकअप से 12 बछड़े-बछिया मिले, चालक समेत 2 फरार:बक्सर-आईटीआई रोड पर पार्षद ने पीछा कर रुकवाया वाहन, पशुओं को गौशाला भेजा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 1, 2026 👁 1 views
पिकअप से 12 बछड़े-बछिया मिले, चालक समेत 2 फरार:बक्सर-आईटीआई रोड पर पार्षद ने पीछा कर रुकवाया वाहन, पशुओं को गौशाला भेजा
बक्सर नगर थाना क्षेत्र के जेल पाइन आईटीआई रोड पर स्थानीय लोगों ने एक पिकअप से करीब 12 बछड़े-बछिया बरामद किए। वाहन में पशुओं को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों के वाहन रोकने पर चालक और उसके साथ मौजूद एक व्यक्ति मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने पिकअप जब्त कर लिया और सभी पशुओं को आदर्श गौशाला पहुंचाया। वार्ड नंबर-5 के पार्षद दीपक सिंह ने सड़क से गुजर रहे पिकअप को संदिग्ध हालत में देखा। इसके बाद उन्होंने बाइक से पीछा कर कुछ दूरी पर वाहन रुकवाया। पिकअप की जांच करने पर उसमें बछड़े-बछिया लदे मिले। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सभी पशुओं को आदर्श गौशाला भेजा गया मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया। वाहन से निकाले गए सभी बछड़े-बछियों को आदर्श गौशाला पहुंचाया गया। पशु क्रूरता पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि सभी पशुओं को गौशाला में रखा गया है और उनके रखरखाव की व्यवस्था की गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। पशु क्रूरता पदाधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को पिकअप में करीब 10 बछड़े-बछिया ले जाने की सूचना मिली थी। पशु क्रूरता पदाधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार चालक और उसके साथी की पहचान कर तलाश की जा रही है। वाहन मालिक और परिवहन के उद्देश्य की जांच पुलिस अब पिकअप के मालिक और फरार दोनों व्यक्तियों की पहचान में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बछड़े-बछियों को कहां ले जाया जा रहा था और उनके परिवहन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन किया गया था या नहीं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan