education
पॉलीटेक्निक में बनेगा 50 सीटर हॉस्टल और सीसी रोड
भास्कर न्यूज | बालोद जिले की एकमात्र पॉलीटेक्निक कॉलेज दुधली मालीघोरी में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के सुविधाओं मंे विस्तार के लिए 700 मीटर सीसी रोड और 50 सीटर बालिका हॉस्टल बनेंगे। दोनों काम कराने के लिए शासन स्तर से 2.56 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। टेंडर प्रक्रिया के बाद एजेंसी चयनित होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी हो गया है। पीडब्ल्यूडी के ईई आरएन उसेंडी ने बताया कि हॉस्टल के लिए जमीन चिन्हांकित हुई है, वहां जल्द काम शुरू होगा। निर्माण कार्य शुरू कराने वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है। बहरहाल निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार प्रबंधन व स्टूडेंट्स कर रहे है। पर्याप्त सुविधाएं मिलने से भविष्य में अधिकांश सीटों में स्टूडेंट्स एडमिशन लेंगे। ऐसा दावा किया जा रहा है। पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सोहन वर्मा ने बताया कि छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने राशि मंजूर होने के बाद जमीन चिन्हांकित हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी की निगरानी में काम दिवाली के बाद शुरू होने का अनुमान है। मुख्य मार्ग से कॉलेज पहुंचने के लिए 700 मीटर सीसी रोड बनने से स्टूडेंट्स के अलावा स्टाफ को भी राहत मिलेगी।
Read full article on Bhaskar