education
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर स्टूडेंट्स ने रखे तर्क
भास्कर न्यूज | कुकदूर शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई-कुकदूर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 'वन नेशन, वन इलेक्शन' विषय पर विशेष विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य जीए घनश्याम की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक साथ चुनाव कराने की अवधारणा के नफा-नुकसान पर खुलकर अपने तर्क रखे। प्राचार्य ने कहा कि इस व्यवस्था से बार-बार होने वाले खर्चीले चुनावों पर लगाम लगेगी, प्रशासनिक निरंतरता बनी रहेगी और विकास कार्यों को तीव्र गति मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में छबिल कुमार, भूपेंद्र कुमार, सोनम धुर्वे, भोलेश पनागर, गीता मरावी, सीता मरावी, रमेश्वरी, डोमन और विकास कुमार टेकाम ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान कृष्णा कुम्भकार, कुई सरपंच धनंजय लहरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश, जनभागीदारी समिति सदस्य विजय गढ़ेवाल और युवा मोर्चा से तुलसी यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar