Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कचौरी खा रहे युवक के 20 लाख ले गए बदमाश; महिला की हत्या कर छत पर जलाया; 22 जिलों में कल वोटिंग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 27, 2026 👁 1 views
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कचौरी खा रहे युवक के 20 लाख ले गए बदमाश; महिला की हत्या कर छत पर जलाया; 22 जिलों में कल वोटिंग
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर.......................। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. भास्कर की खबर के बाद चांदी वर्क की 30000 पन्नियां सीज दैनिक भास्कर डिजिटल के सोने-चांदी के वर्क में 'जहर' के खुलासे के बाद फूड सेफ्टी ने मोना एंड कंपनी पर छापा मारा। टीम ने यहां से चांदी के वर्क की 30 हजार पन्नियां सीज की है। यह पहली बाहर जब चांदी के वर्क की शुद्धता की जांच के लिए सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. 22 जिला परिषदों, 124 पंचायत समितियों में कल वोटिंग राजस्थान में बुधवार को 22 जिला परिषदों और 124 पंचायत समिति के सदस्यों के लिए वोटिंग होगी। दूसरे फेज के चुनाव में भी एक वोटर दो वोट डालेगा। वोटिंग खत्म होते ही कई जगह कांग्रेस और बीजेपी नेता अपने-अपने उम्मीदवारों को बाड़ेबंदी में होटलों और रिसोर्ट में ले जाने की तैयारी में है। पूरी खबर पढ़ें 3. ज्वेलरी के लिए महिला का मर्डर, फिर जलाया भीलवाड़ा में पड़ोसी ने 23 लाख के सोने के गहनों के लिए 70 साल की महिला की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला का गला दबाकर मार डाला। फिर शव को छत पर ले जाकर आग लगा दी। सबूत मिटाने के लिए हड्डियां 2 किमी दूर कोठारी नदी में फेंक दी। पूरी खबर पढ़ें 4. फिर जेल जाएगा आसाराम, कोर्ट ने नहीं बढ़ाई पैरोल जोधपुर में नाबालिग से रेप के मामले में सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर आसाराम की पैरोल को बढ़ाने से इनकार कर दिया है। साथ ही जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर करने के लिए कहा। पूरी खबर पढ़ें 5. युवक का 20 लाख से भरा बैग ले गए बदमाश जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में बदमाश दिनदहाड़े 20 लाख रुपए से भरा बैग उठाकर फरार हो गए। कपड़ा व्यापारी की दुकान पर कलेक्शन का काम करने वाला युवक स्कूटी पर बैठकर कचौरी खा रहा था। इस दौरान पीछे से आए 2 बदमाश कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. गोडावण के लिए नहीं उजाड़ेंगे लोमड़ियों के घर जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्कमें गोडावण को बचाने के लिए वन विभाग ने लोमड़ियों के घर को नष्ट करने की योजना पर रोक लगा दी है। साथ ही गोडावणों को जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया जारी रहेगी। 18 अक्टूबर को कैप्टिव-ब्रेड गोडावण के मृत मिलने के बाद लोमड़ियों के ठिकाने उजाड़ने की योजना थी। पूरी खबर पढ़ें 7. पत्नी ने दोस्त के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जयपुर की फैमिली कोर्ट ने शादी के बाद भी दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत करने, उसके नाम की मेहंदी लगाने जैसे आचरण को व्यभिचार माना। साथ ही पति को फिजिकल रिलेशन से वंचित रखने को मानसिक क्रूरता बताया। कोर्ट ने पति की तलाक की अर्जी मंजूर करते हुए 13 साल पुरानी शादी खत्म कर दी। पूरी खबर पढ़ें 8. प्राइवेट यूनिवर्सिटी में खड़ी XUV में लगी आग जयपुर के सीतापुरा स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कैंपस में खड़ी छात्र की XUV में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई। इस दौरान पार्किंग में करीब 150 गाड़ियां खड़ी थीं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. बाघिन के सामने उछल-कूद करते दिखे शावक अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट के बफर जोन के अंधेरी ट्रैक पर टाइगर सफारी करने पहुंचे देसी-विदेशी पर्यटकों को एक साथ 3 टाइगर दिखे। बाघिन और उसके 2 शावक अचानक टूरिस्ट की गाड़ियों के सामने आ गए और उछल कूद करते हुए नजर आए। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. जयपुर में जुटेंगे अलग-अलग राज्यों के न्यूरोलॉजिस्ट जयपुर में बुधवार को अलग-अलग राज्यों के न्यूरोलॉजिस्ट जुटेंगे। सीतापुरा स्थित JECC सेंटर में होने वाली 5 दिवसीय कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर न्यूरो से जुड़ी बीमारियों, ट्रीटमेंट और उन पर हुई रिसर्च को एक-दूसरे से साझा करेंगे। इसके लिए अलग-अलग सेशन रखे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan