crime
सहारनपुर में बाइक और केबल चोरी का आरोपी अरेस्ट:पुलिस ने दो मामलों का खुलासा किया, स्प्लेंडर प्लस बाइक और मोबाइल टावर की बिजली केबल बरामद
सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र में बाइक चोरी की जांच कर रही पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर दो वारदातों का खुलासा कर दिया। पुलिस ने शनिवार दोपहर दो बजे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक और मोबाइल टावर से चुराई गई बिजली की केबल बरामद की है। आरोपी की गिरफ्तारी से दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी की पहचान बाबर पुत्र अनवर निवासी गांव फिरोजाबाद, थाना चिलकाना के रूप में हुई है। उसे शनिवार दोपहर को अब्दुलापुर से अहाड़ी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। चोरी की पहली वारदात गांव अहाड़ी में लगे इंडस कंपनी के मोबाइल टावर पर हुई थी। कंपनी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर विक्रम सिंह ने 17 अक्टूबर को चिलकाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत के मुताबिक, 9 और 10 अक्टूबर की रात चोरों ने टावर से जियो और डीजी सेट से जुड़ी बिजली की केबल चोरी कर ली थी। इसमें 50 एमएम की केबल समेत अलग-अलग पावर केबल शामिल थीं। केबल चोरी होने से कंपनी को नुकसान हुआ था। दूसरी वारदात गांव मलकपुर में हुई। यहां रहने वाले मोहम्मद शाहरुख की स्प्लेंडर प्लस बाइक 25 अक्टूबर की शाम चोरी हो गई थी। शाहरुख ने बाइक अपने ताऊ के घर के बाहर लॉक लगाकर खड़ी की थी। शाम करीब 8 बजे बाहर आया तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिली। इसके बाद उसने 112 पर सूचना दी और 27 अक्टूबर को थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही थी। इसी दौरान विवेचना में बाबर का नाम सामने आया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से शाहरुख की चोरी हुई स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP11 BY 1889) और मोबाइल टावर से चोरी की गई बिजली की केबल बरामद हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में की बढ़ोतरी की है। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अक्षय शर्मा, एसआई विकास तोमर समेत चिलकाना थाने की पुलिस टीम शामिल रही।
Read full article on Bhaskar