business
शराब हुई महंगी, 1 नवंबर से हर बोतल पर देने होंगे 10 रुपए ज्यादा
नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही तमिलनाडु में शराब खरीदने वालों की जेब पर अब ज्यादा बोझ पड़ने वाला है.राज्य में 1 नवंबर 2026 से शराब की हर बोतल पर 10 रुपये का नया चार्ज लागू किया जा रहा है. यानी अगर आप तमिलनाडु में शराब खरीदते हैं, तो अब आपको पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी. सरकार का कहना है कि इस शुल्क से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल पर्यावरण और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं में किया जाएगा. तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (TASMAC) ने यह नया नियम लागू करने की तैयारी कर ली है. इसके तहत इंडियन मेड फॉरेन लिकर (IMFL), बीयर और वाइन की हर रिटेल खरीद पर 10 रुपये का एनवायरनमेंटल और सोशल वेलफेयर लेवी लगाया जाएगा. हर बोतल पर देने होंगे 10 रुपए ज्यादा नए नियम के तहत अब तमिलनाडु में शराब की दुकानों और लाइसेंस प्राप्त आउटलेट्स पर बिकने वाली IMFL, बीयर और वाइन की हर बोतल पर 10 रुपए ज्यादा लिए जाएंगे. TASMAC ने इसके लिए सप्लायर्स और स्थानीय शराब उत्पादकों को भी अपनी कीमतों और सप्लाई व्यवस्था में जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं. खाली बोतल लौटाने पर मिलेंगे 10 रुपए वापस इस नई व्यवस्था में ग्राहकों के लिए एक राहत की खबर भी है. TASMAC के मुताबिक, खरीदार तय किए गए आउटलेट्स पर खाली शराब की बोतल वापस करके अपने 10 रुपए रिफंड ले सकेंगे. यानी बोतल लौटाने पर तिरिक्त जमा की गई रकम रिफंड के रूप में मिल सकती है. हालांकि, इसके लिए ग्राहकों को निर्धारित दुकानों और रिटर्न प्रक्रिया का पालन करना होगा. QR कोड और बैंक खातों से रखी जाएगी निगरानी TASMAC ने नई व्यवस्था को आसान बनाने के लिए सप्लायर्स और होलसेल डिपो को बोतलों पर सही QR कोड वाले प्राइस लेबल लगाने का निर्देश दिया है. साथ ही कर्मचारियों को बिना अनुमति एक्स्ट्रा चार्ज वसूलने से भी सावधान किया गया है. इसके अलावा रकम के लेनदेन पर निगरानी रखने के लिए पांच रीजनल जोन में अलग-अलग बैंक खाते भी बनाए गए हैं. 8वां वेतन आयोग: रिपोर्ट सौंपने के बाद सरकार ले सकती हैं 5 बड़े फैसले, जानें डिटेल
Read full article on Abp News