Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

सुपौल-घर के आंगन में मिला युवक का शव:करंट लगने से मौत की आशंका, लाश के पास मिला मोटर; मुआवजे की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
सुपौल-घर के आंगन में मिला युवक का शव:करंट लगने से मौत की आशंका, लाश के पास मिला मोटर; मुआवजे की मांग
सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत के वार्ड संख्या-8 में शनिवार को एक घर के आंगन से 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या-13 निवासी फुलेश्वर मरीक के पुत्र नीरज कुमार मरीक के रूप में हुई है। वह लोगों के घरों में मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने करंट लगने से मौत की आशंका जताई है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। काम के लिए घर बुलाने की बात आई सामने परिजनों के अनुसार, गृहस्वामी ने नीरज को मजदूरी करने के लिए अपने घर बुलाया था। इसी दौरान बिजली का करंट लगने से उसकी मौत होने की आशंका है। शनिवार सुबह घर के आंगन में उसका शव पड़ा मिला। शव के पास एक मोटर भी रखी हुई थी। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। गृहस्वामी के मौके पर नहीं रहने से उठे सवाल घटना के बाद गृहस्वामी के घर पर मौजूद नहीं होने की बात सामने आई। इससे स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। हालांकि, गृहस्वामी के वहां नहीं रहने की वजह स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ युवक का शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बनी रही। सूचना मिलने पर राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया गया। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई करेगी पुलिस थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने शनिवार शाम करीब छह बजे बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में आवश्यक जांच की जा रही है। परिजनों से आवेदन मिलने के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan