Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:आजम जेल से बाहर आए; बुलेट ट्रेन लखनऊ-अयोध्या से गुजरेगी; कुत्तों ने बच्चे को मार डाला

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:आजम जेल से बाहर आए; बुलेट ट्रेन लखनऊ-अयोध्या से गुजरेगी; कुत्तों ने बच्चे को मार डाला
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के यूपी में बुलेट ट्रेन चलाने के ऐलान को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह की रामपुर जेल से रिहाई से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- दिल्ली से वाराणसी 3.30 घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन, अयोध्या और लखनऊ भी रुकेगी यूपी में बुलेट ट्रेन चलेगी। बुलेट ट्रेन के नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी मिल गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह कॉरिडोर दिल्ली से आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या होते हुए वाराणसी, पटना, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी तक जाएगा। दिल्ली से आगरा 59 मिनट, कानपुर 1 घंटे 45 मिनट और काशी साढ़े तीन घंटे में पहुंच सकेंगे। उन्होंने काशी में देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पूरी खबर पढ़ें 2- आजम खान और बेटे के स्वागत में हजारों समर्थक पहुंचे, रिहाई के पहले ED पहुंची सपा नेता आजम खान जेल से रिहा हो गए। रिहाई के पहले अचानक ईडी पहुंची थी। बेटे अब्दुल्ला के साथ करीब 11 महीने बाद रामपुर जेल से रिहा हुए। दोनों को लेने बड़ा बेटा अदीब अंदर पहुंचा है। जेल के बाहर हजारों समर्थक जुटे हैं। समर्थकों ने कहा- आज का दिन ईद से कम नहीं है। 29 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में दोनों की 10 साल की सजा सस्पेंड कर जमानत दी थी। पूरी खबर पढ़ें 3- प्रयागराज में रन-फॉर-यूनिटी में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, भाजपा नेता को दौड़ाया प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन के दौरान जमकर बवाल हुआ। शनिवार को प्राइज वितरण के वक्त कुर्सियां तोड़ दीं। मंच पर चढ़कर नारेबाजी की, सर्टिफिकेट छीनने लगे। आरोप है कि कुछ प्रतिभागियों ने बाइक से दौड़ पूरी की। नाराज लोगों ने आयोजक भाजपा नेता को दौड़ा लिया। पुलिस उन्हें बचाकर थाने ले गई। पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई। मैराथन में 5 से 6 हजार लोग शामिल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें 4- हापुड़ में चंद्रशेखर बोले- बैलेट से चुनाव कराकर सरकार लोकप्रियता साबित करे हापुड़ में सांसद चंद्रशेखर बोले- जनता का मन है कि चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए। सरकार को बैलेट पेपर से चुनाव कराकर अपनी लोकप्रियता साबित करनी चाहिए। हम इंडिया अलायंस का हिस्सा नहीं हैं। उनके दरवाजे बंद हैं। लेकिन गठबंधन होगा, किसी से भी होगा, आपके सामने होगा। डंके की चोट पर होगा, छिपके तो नहीं हो सकता। ये काम छिपकर नहीं होते हैं। पूरी खबर पढ़ें 5- योगी बोले- कांग्रेसी प्रधानमंत्री लाचार थे, कांग्रेस प्रभारी बोले- शाह जी, कुछ काम कर लो लखनऊ में CM योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कांग्रेस के लोग फोन और गैस कनेक्शन तक बेचते थे। वहीं, कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने अमित शाह के UCC वाले बयान पर पलटवार किया। कहा- हिंदू-मुसलमान बहुत हो चुका, अब थोड़ा काम कर लो। नफरत फैलाने के सिवाय कुछ आता नहीं। मंत्री राजभर बोले- अखिलेश डूबती नैया हैं। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- झांसी कमिश्नर बदले, मुख्य सचिव की जिम्मेदारी बढ़ी, देवराज विजिलेंस कमीशन के चेयरमैन 15 IAS अफसरों की जिम्मेदारियों में शनिवार को फेरबदल किया गया है। इनमें 5 का ट्रांसफर हुआ है। मुख्य सचिव एसपी गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग के ACS का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। अनुराग श्रीवास्तव कृषि उत्पादन आयुक्त, आलोक कुमार-2 अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त बनाए गए। एम. देवराज विजिलेंस कमीशन के अध्यक्ष बनाए गए। अजय चौहान यूपीसीडा के CEO बनाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 7- BHU-IIT छात्रों को कुमार मंगलम बिड़ला ने दिए टिप्स, बोले- अपना टाइम आएगा IIT BHU के 15वें दीक्षांत समारोह में आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने छात्रों को जिंदगी के तीन मंत्र दिए। उन्होंने कहा- अपना टाइम आएगा, रिस्क नहीं तो कुछ नहीं और जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं। शनिवार को आयोजित समारोह में उन्हें डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि दी गई। उन्होंने टॉपर्स को मेडल भी पहनाए। समारोह में 2,048 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं। पूरी खबर पढ़ें 8- रेप-छेड़खानी के केस दर्ज कराने का बिजनेस, महिला बोली- आप तो पैसे खर्च करो इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रेप और छेड़छाड़ के झूठे मुकदमों पर टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मुकदमे दर्ज कराने वालों के खिलाफ भी FIR होनी चाहिए। दैनिक भास्कर इन्वेस्टिगेटिव टीम ने यूपी में ऐसे मामलों की पड़ताल की। जांच में सामने आया कि कुछ महिलाओं ने पुरुषों को रेप-छेड़छाड़ के झूठे मुकदमों में फंसाकर पैसे वसूलने को धंधा बना लिया है। टीम ने इस कथित नेक्सस का खुलासा किया है। पूरी खबर पढ़ें 9- सहारनपुर में 11 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने घेरकर मारा, शरीर को नोंच डाला सहारनपुर में आवारा कुत्तों ने 11 साल के बच्चे को नोंचकर मार डाला। शनिवार सुबह घर से 200 मीटर दूर खेत में उसकी खून से लथपथ लाश मिली। मृतक की पहचान बेलड़ा जुनारदार गांव निवासी रविंदर के बेटे प्रियांशु के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह शुक्रवार शाम 5 बजे खेलने निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने रातभर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पूरी खबर पढ़ें 10- मऊ में सिपाही ने महिला से झूठा केस करवाया, नाबालिग के पिता को फंसाया मऊ में रेप केस में फंसे सिपाही ने सजा से बचने के लिए पीड़िता के पिता को झूठे केस में फंसा दिया। सिपाही विशाल ने एक महिला को रुपए का लालच देकर पिता पर रेप का केस दर्ज कराया। विशाल 2023 में नाबालिग से रेप के आरोप में 6 महीने जेल में रहा था। बाहर आने के बाद केस में FR लगवाने और उसे कमजोर करने के लिए साजिश रची। फिर एक महिला से पीड़िता के पिता पर केस दर्ज कराया। पूरी खबर पढ़ें 11- लखनऊ में 48 से घंटे बारिश, अर्नब तूफान का असर, फसलें बर्बाद, 7.6 डिग्री गिरा पारा यूपी में ‘अर्नब’ तूफान के असर से तीसरे दिन भी मौसम बदला हुआ है। शनिवार को लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज समेत 15 शहरों में रुक-रुककर बारिश हुई। ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। लखनऊ में 48 घंटे से बारिश जारी है। पारा 7.6°C तक गिर गया। गोंडा में स्कूल बंद कर दिए गए। सहारनपुर, बिजनौर समेत 10 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। पूरी खबर पढ़ें 12- नोएडा में पति-बेटे की मौत, अफसर पत्नी ने कूदने की कोशिश की, लोगों ने बचाया ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर पति और बेटे की मौत के बाद अफसर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की। शुक्रवार रात वह उसी बालकनी से कूदने पहुंचीं, जहां से सुबह पति रणदीप पात्रा और बेटे आरव की गिरकर मौत हुई थी। लोगों ने पकड़कर बचा लिया। होश में आते ही पति-बेटे को पुकार रही हैं। महागुन मायवुड्स सोसाइटी में हुई इस घटना के बाद अब वह परिवार में अकेली रह गई हैं। पूरी खबर पढ़ें 13- कानपुर में पलक झपकते ट्रेन से कटे 2 युवक, दौड़कर वे क्रॉसिंग पार कर रहे थे कानपुर में रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे 2 युवकों का ट्रेन से कटने का वीडियो सामने आया है। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों युवक करीब 100 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटते चले गए। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। हालत ऐसी थी कि पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। आधार के जरिए उनकी पहचान हुई। एक युवक करवा चौथ मनाने नोएडा से आया था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- लखनऊ में 1.40 करोड़ के 7 बाज, दो चोटी वाले भी बाज भी बरामद यूपी एसटीएफ ने शनिवार को लखनऊ से 7 बाज बरामद किए हैं। दो बाज चोटी वाले भी हैं। दूसरे देशों तक तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरादम गिए गए बाजों (फाल्कन) की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1.40 करोड़ रुपए कीमत बताई जा रही। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुंबई होकर खाड़ी देशों में इसकी तस्करी की जाती है। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम... 15- पश्चिम यूपी में कोहरे का अलर्ट 1 नवंबर से यूपी के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अर्नब तूफान का असर खत्म होने के बाद तीनों से बिगड़ा मौसम अब सामान्य होगा। रविवार को मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में कोहरा हो सकता है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan