Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

अहमदाबाद एक्सप्रेस ने दो सगे भाइयों को रौंदा, एक की मौत; दूसरे का हाथ कटकर अलग, हालत नाजुक

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 November 1, 2026 👁 1 views
अहमदाबाद एक्सप्रेस ने दो सगे भाइयों को रौंदा, एक की मौत; दूसरे का हाथ कटकर अलग, हालत नाजुक
अहमदाबाद एक्सप्रेस ने दो सगे भाइयों को रौंदा, एक की मौत; दूसरे का हाथ कटकर अलग, हालत नाजुक मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर दर्दनाक हादसा हो गया। श्मशान घाट के सामने रेलवे लाइन पार कर रहे दो सगे भाई अहमदाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में 20 वर्षीय आर्यन की मौत हो गई, जबकि उसका 28 वर्षीय भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से शिवम का एक हाथ कटकर अलग हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी स्थित पीर वाली गली निवासी मनोज ट्रक चालक हैं। शनिवार शाम करीब सात बजे उनके बेटे शिवम और आर्यन टीपीनगर क्षेत्र में श्मशान घाट के सामने रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से दिल्ली जा रही अहमदाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर से आर्यन के सिर में गंभीर चोट आई और पैर की हड्डी टूट गई, जबकि शिवम का हाथ कटकर अलग हो गया। अस्पताल में आर्यन ने तोड़ा दम हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर टीपीनगर पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान आर्यन ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही मां गीता और बहन शिवानी समेत परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस कर रही हादसे की जांच एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी और स्थानीय पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan