crime
बक्सर में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय घेरा:2 नवंबर तक मांगें पूरी नहीं होने पर 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
बक्सर जिले के डुमरांव में सफाईकर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने कहा कि 2 नवंबर तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 3 नवंबर से पूरे बिहार में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। इससे नगर निकायों की सफाई व्यवस्था ठप हो सकती है। नगर निकाय कार्यालयों का घेराव किया सफाईकर्मियों ने सरकार पर जुलाई-अगस्त में हुई राज्यस्तरीय आठ दिवसीय हड़ताल के दौरान हुए समझौते को लागू नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बार मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। यह घेराव बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ और बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर हुआ। शुक्रवार को बिहार के नगर निकाय कार्यालयों का घेराव किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हाल ही में दिवंगत सफाईकर्मी कुटकुट डोम को श्रद्धांजलि देकर हुई। मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करने का आरोप कर्मचारियों और नेताओं ने दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। घेराव में बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के डुमरांव नगर सचिव शिव शंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीभगवान पासवान, युवा माले नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय और बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के नेता ओमप्रकाश यादव शामिल हुए। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार सफाईकर्मियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। आरोप लगाते हुए जांच की मांग की उन्होंने कहा कि नगर परिषद डुमरांव के अधिकारी भी कर्मचारियों की समस्याओं को अनदेखा कर रहे हैं। नेताओं ने ईपीएफ और ईएसआई कार्ड के नाम पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। प्रदर्शन में दीपक बास्फोर, मिथिलेश राम, किस्मत यादव, पिंटू बास्फोर, मुन्नी देवी समेत सैकड़ों सफाईकर्मी शामिल रहे।
Read full article on Bhaskar