Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

बकाया रुपए मांगने गए युवक का शव रेलवे-ट्रैक पर मिला:परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया, 4.18 लाख रुपए बाकी थे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 1, 2026 👁 1 views
बकाया रुपए मांगने गए युवक का शव रेलवे-ट्रैक पर मिला:परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया, 4.18 लाख रुपए बाकी थे
हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के सेवा गांव में 26 वर्षीय मौरध्वज का शव शनिवार रात करीब 9 बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला। परिजनों ने जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी और बकाया 4.18 लाख रुपए मांगने पर उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। रविवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक बीघा के बजाय 2 बीघा 9 बिस्वा का कराया बैनामा मृतक के चाचा सुनील के मुताबिक, गांव के एक व्यक्ति और उसके बेटों ने मौरध्वज का एक बीघा खेत 4.90 लाख रुपए में खरीदने का सौदा किया था। आरोप है कि 5 अप्रैल को बैनामा कराते समय एक बीघा के बजाय 2 बीघा 9 बिस्वा जमीन लिखवा ली गई। इसके बदले मौरध्वज को केवल 72 हजार रुपए दिए गए। बाकी 4.18 लाख रुपए नहीं दिए गए। बकाया मांगने पर दौड़ाने का आरोप परिजनों का आरोप है कि 19 अक्टूबर को मौरध्वज बकाया रकम मांगने आरोपियों के पास गया था। इस दौरान उसे जान से मारने की नीयत से दौड़ाया गया। परिजनों का दावा है कि उन्होंने थाने में शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के अन्य लोगों ने भी लगाए धोखाधड़ी के आरोप घटना के बाद गांव के संजेश, राजेश्वरी और बालकराम ने भी इन्हीं लोगों पर जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि तय रकबे से अधिक जमीन का बैनामा कराया गया और पूरी रकम का भुगतान नहीं किया गया। माता-पिता का इकलौता बेटा था मौरध्वज मौरध्वज के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह उनका इकलौता बेटा था। उसकी एक विवाहित बहन सीमा है। मौरध्वज अविवाहित था। उसकी संदिग्ध मौत के बाद गांव में आक्रोश है। सीओ अजीत सिंह ने बताया कि परिजनों से शिकायती पत्र मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan