Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

CG Patwaris Suspend: छत्तीसगढ़ में हड़ताल के बीच 5 पटवारी सस्पेंड, ड्यूटी पर नहीं लौटने और नोटिस का जवाब नहीं देने पर कार्रवाई

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 November 1, 2026 👁 1 views
CG Patwaris Suspend: छत्तीसगढ़ में हड़ताल के बीच 5 पटवारी सस्पेंड, ड्यूटी पर नहीं लौटने और नोटिस का जवाब नहीं देने पर कार्रवाई
CG Patwaris Suspend: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल (CG Patwari Strike) के बीच बलरामपुर जिले में पांच पटवारियों को निलंबित ( CG Patwaris Suspend) कर दिया गया है। वाड्रफनगर SDM (राजस्व) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। ड्यूटी पर वापस नहीं लौटने और बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद जवाब नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई है। इन 5 पटवारियों पर कार्रवाई निलंबन ( CG Patwaris Suspend) आदेश में गौतम पटेल, पन्नेलाल सोनवानी, कपिल देव भगत, धीरेंद्र उरमलिया और शैलेश मेहता के नाम शामिल हैं। SDM की ओर से इन सभी पटवारियों को पहले भी ड्यूटी पर लौटने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद पटवारी ड्यूटी पर नहीं लौटे। साथ ही नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। इसके बाद प्रशासन ने पांचों को निलंबित करने के अलग-अलग आदेश जारी किए। मांगों को लेकर प्रदेशभर में पटवारियों की हड़ताल छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन (CG Patwari Strike) कर रहा है। इसमें वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति देने और पीवी ऐप की जगह भुइंया ऐप से गिरदावरी का काम कराने की मांग शामिल है। पटवारियों की हड़ताल के चलते प्रदेश में गिरदावरी का काम भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में बलरामपुर में पांच पटवारियों के निलंबन की कार्रवाई से पटवारी आंदोलन के बीच प्रशासनिक कार्रवाई का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई से पटवारियों में नाराजगी है।
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan