Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

डीजे वाहन से खपरैल टूटने का विरोध, परिजनों को पीटा:बांदा में पिता-पुत्र समेत 4 घायल, लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 1, 2026 👁 1 views
डीजे वाहन से खपरैल टूटने का विरोध, परिजनों को पीटा:बांदा में पिता-पुत्र समेत 4 घायल, लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप
बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र के इटरा खुर्द गांव में रविवार दोपहर डीजे वाहन की टक्कर से एक घर की खपरैल क्षतिग्रस्त हो गई। इसका विरोध करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद छह-सात लोगों ने घर के दरवाजे पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों को लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। खपरैल टूटने पर शुरू हुआ विवाद घायल तार बाबू ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे कुछ लोग वाहन से डीजे लेकर गांव से निकल रहे थे। इसी दौरान वाहन की चपेट में आने से उनके घर की खपरैल टूट गई। उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। महिलाओं से भी गाली-गलौज का आरोप तार बाबू के मुताबिक, इसके बाद सोनू, मोनू, जयराम और भूरा समेत छह-सात लोग उनके घर के दरवाजे पर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उनके पिता श्री महादेव के सिर में चोट आई। परिवार की महिलाओं ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई। दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज घटना में घायल चार लोगों में से दो को बांदा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दो अन्य घायलों का अतर्रा में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने शाम करीब 4 बजे घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित पक्ष ने खपरैल टूटने का विरोध करने को ही विवाद की वजह बताया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan