crime
ED ने आजम खान को मनी-लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया:14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, 1170 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की लखनऊ क्षेत्रीय टीम ने आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद की विशेष PMLA अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी से दो दिन पहले ED ने जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारतों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया था। कागजी तौर पर अटैच की गई इस संपत्ति की 426.46 करोड़ रुपए कीमत दर्ज है, जबकि वर्तमान में इसकी बाजार कीमत लगभग 1,170 करोड़ रुपए आंकी गई है। किसानों की जमीन पर कब्जे से शुरू हुई थी जांच ED ने अपनी यह जांच रामपुर के अजीम नगर थाने में जुलाई 2019 में दर्ज 26 मुकदमे के आधार पर शुरू की थी। आरोप है कि रामपुर के सिंगनखेड़ा गांव के किसानों को डरा-धमकाकर, मारपीट कर और अवैध रूप से बंधक बनाकर उनकी कृषि भूमि को यूनिवर्सिटी के नाम पर जबरन बैनामा कराया गया था। सरकारी फंड की हेराफेरी और ठेकेदारों से चंदा जांच के दौरान ED को पता चला कि सार्वजनिक कामों के लिए आए सरकारी फंड और निर्माण सामग्री को जौहर यूनिवर्सिटी के निजी कैंपस में डाइवर्ट कर दिया गया था। इतना ही नहीं, जिन ठेकेदारों को सरकारी ठेके मिले थे, उनसे पैसों को चंदे (Donation) के रूप में वापस ट्रस्ट के खातों में रूट कराया गया था। ED की सूचना के बाद BNS 2023 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत नई FIR दर्ज की गई। साथ ही लूट, रंगदारी, धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ी 28 अन्य FIR को भी जांच में शामिल किया गया है। 1170 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच इस मामले में कार्रवाई करते हुए ED ने 28 अक्टूबर 2026 को PMLA के तहत जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारतों को अस्थायी रूप से कुर्क (Attach) कर लिया था। कागजी तौर पर अटैच की गई इस संपत्ति का मूल्य 426.46 करोड़ रुपए दर्ज है, जबकि वर्तमान में इसकी बाजार कीमत लगभग 1,170 करोड़ रुपए आंकी गई है। छापेमारी के बाद कार्रवाई, आगे की जांच जारी इससे पहले अगस्त 2026 में ED की टीमों ने रामपुर स्थित यूनिवर्सिटी परिसर और उससे जुड़े ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की थी। उस दौरान जांच एजेंसी को कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस (इलेक्ट्रॉनिक उपकरण) बरामद हुए थे। एजेंसी का कहना है कि पूरे मामले में अभी आगे की जांच तेजी से जारी है।
Read full article on Bhaskar