Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

फेस्टिव-सीजन में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की पैदल गश्त:मुजफ्फरनगर में SSP के निर्देश पर सर्किल और थाना क्षेत्रों में चला अभियान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 1, 2026 👁 1 views
फेस्टिव-सीजन में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की पैदल गश्त:मुजफ्फरनगर में SSP के निर्देश पर सर्किल और थाना क्षेत्रों में चला अभियान
मुजफ्फरनगर में फेस्टिव सीजन में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार शाम जिलेभर में पुलिस ने पैदल गश्त की। शाम 5 से 7 बजे के बीच अलग-अलग सर्किल और थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया। SP देहात महादिक अक्षय संजय खुद पुलिस बल के साथ शाहपुर की सड़कों पर उतरे। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी की गई। बाजारों और संवेदनशील इलाकों में किया भ्रमण SSP सूरज कुमार राय के निर्देशन में सभी CO और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ गश्त की। मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, शराब के ठेकों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर सतर्क रहने और संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। अराजक और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने को कहा गया। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। भ्रामक पोस्ट पर भी रहेगी निगरानी पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली पोस्टों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan