Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

गाजियाबाद के मंदिर से युवक ने स्पीकर-एम्पलीफायर चुराए:सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सोसायटी के लोगों ने आरोपी को पकड़ा और सामान वापस लिया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 26, 2026 👁 2 views
गाजियाबाद के मंदिर से युवक ने स्पीकर-एम्पलीफायर चुराए:सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सोसायटी के लोगों ने आरोपी को पकड़ा और सामान वापस लिया
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित एक सोसायटी के शिव प्रेमधाम मंदिर में देर रात चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर परिसर में घुसे एक व्यक्ति ने स्पीकर और एम्पलीफायर चोरी कर लिया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह मंदिर के पुजारी को सामान गायब मिला तो उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सोसायटी के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज देखी और आरोपी को पहचानने का दावा किया। लोगों के मुताबिक, उन्होंने संबंधित व्यक्ति को पकड़कर चोरी हुआ सामान वापस ले लिया। जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मंदिर परिसर में आता दिखाई दे रहा है। वह कुछ देर तक मंदिर के अंदर घूमता रहता है। इसके बाद उसकी नजर वहां रखे स्पीकर पर पड़ती है। वह स्पीकर का तार खोलने लगता है और फिर एम्पलीफायर भी निकाल लेता है। कुछ ही देर में दोनों सामान लेकर वहां से चला जाता है। रात के समय मंदिर परिसर में किसी की मौजूदगी नहीं होने के कारण घटना का पता तत्काल नहीं चल सका। सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा-पाठ के लिए पहुंचे तो उन्हें स्पीकर और एम्पलीफायर गायब मिले। इस पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद सोसायटी के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर सोसायटी के कुछ लोगों ने उसे पहचानने का दावा किया। लोगों के अनुसार, संबंधित व्यक्ति सोसायटी में ही रहता है। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर चोरी हुआ सामान वापस ले लिया। सोसायटी के कुछ लोगों ने आशंका जताई कि इस घटना में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। उनका कहना है कि इससे पहले भी सोसायटी में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में उन्हें आशंका है कि पुरानी घटनाओं में भी इन लोगों की भूमिका हो सकती है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि मामले में शामिल संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा, ताकि मामले की जांच हो सके। घटना के बाद सोसायटी के लोगों में नाराजगी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan