top
गोरखपुर में छठ महापर्व की तैयारी तेज:चेयरमैन प्रतिनिधि ने घाटों की व्यवस्थाएं परखीं, सफाई और सुरक्षा के दिए निर्देश
गोरखपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने साथियों के साथ नगर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महेश उमर ने कहा कि चेयरमैन डॉ. प्रीति महेश उमर के नेतृत्व और चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में नगर पंचायत छठ महापर्व को सुरक्षा, स्वच्छता और भव्यता के साथ संपन्न कराने के लिए संकल्पित है। निरीक्षण के दौरान सभासद दीपक शर्मा, राजकुमार निगम, पुरुषोत्तम जायसवाल, अमरनाथ उमर, पवन यादव, संजय पटवा, परमात्मा पटवा, हिमांशु गौड़ और उमेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar