Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

गढ़वा में फिर जलेगी रोशनी की उम्मीद, 31 अक्टूबर को साईं नेत्रालय में मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन शिविर, रांची के प्रसिद्ध सर्जन करेंगे ऑपरेशन, आज ही कराएं रजिस्ट्रेशन

📰 गढ़वा समाचार [garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय 🕐 1 min read 📅 October 26, 2026 👁 2 views
गढ़वा। शहर के रंका रोड स्थित साईं नेत्रालय एंड हॉस्पिटल चश्मा घर की ओर से नेत्र रोगियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। अस्पताल के डायरेक्टर तौकीर अहमद ने बताया कि आगामी 31 अक्टूबर को मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। इच्छुक मरीज आज ही अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 9431363895 पर संपर्क किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन और ऑपरेशन का समय सुबह 10:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह शिविर रांची के प्रसिद्ध सर्जन डॉ ए के पाठक, सहायक नेत्र चिकित्सक इला रंजन, अनुज तिवारी, डॉ रफत हुसैन सहित सहयोगी टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा। पूरा शिविर संरक्षक तनवीर अहमद के देखरेख में आयोजित होगा। डायरेक्टर तौकीर अहमद ने अपील की है कि जिन लोगों को देखने में परेशानी हो रही है, आंखों में धुंधलापन आ गया है या मोतियाबिंद की समस्या है, वे इस सुनहरे अवसर का अवश्य लाभ उठाएं। समय पर ऑपरेशन से आंखों की रोशनी फिर से लौट सकती है। उन्होंने कहा कि साईं नेत्रालय का उद्देश्य है कि गढ़वा का कोई भी व्यक्ति पैसों के अभाव में अंधेरे में न रहे, सबको रोशनी मिले। Blog Site Manager By Global Info Edge
Read full article on गढ़वा समाचार [garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan