crime
Hyderabad में पत्नी को बंधक बनाकर दोस्तों से दुष्कर्म कराने का आरोप, Myanmar के पति पर केस
हैदराबाद में किराये के एक मकान में म्यांमा की 18 वर्षीय युवती को उसके पति द्वारा कथित तौर पर बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि पिछले तीन महीनों के दौरान उसके पति के तीन दोस्तों पर युवती से कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, म्यांमा का रहने वाला आरोपी पति और उसके तीनों दोस्त शहर के एक शरणार्थी शिविर में रह रहे हैं। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और अपने तीन दोस्तों को अंदर भेज दिया, जिन्होंने उसका यौन शोषण किया। किराया लेने पहुंचे मकान मालिक को 23 अक्टूबर को युवती कमरे में बंद मिली। इसके बाद युवती ने शरणार्थी शिविर में रह रहे अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया और कंचनबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार, गलत तरीके से बंधक बनाने और आपराधिक धमकी देने के आरोपों में मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी इस साल मई में महिला को बांग्लादेश से हैदराबाद लाया, उससे शादी की और उसे किराए के एक मकान के कमरे में बंद रखा। पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Prabhasakshi