Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

जमुई-17 बिजली पोल से 11 हजार वोल्ट के तार चोरी:ढाई लाख के बिजली उपकरण बरामद, तीन गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 26, 2026 👁 2 views
जमुई-17 बिजली पोल से 11 हजार वोल्ट के तार चोरी:ढाई लाख के बिजली उपकरण बरामद, तीन गिरफ्तार
जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के पोहे रोड में बिजली के 17 पोल से 11 हजार वोल्ट के एल्युमिनियम तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के तार, इंसुलेटर, क्लैंप और बिजली लाइन में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि तकनीकी जांच और जिला आसूचना इकाई की मदद से चोरी के इस मामले का खुलासा किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिकंदरा के पुरानी चौक निवासी राहुल कुमार, लछुआड़ थाना क्षेत्र के सरसा निवासी मो. आलम और जमुई के हरनाहा निवासी मुकेश साह के रूप में हुई है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 22 सितंबर को 17 पोल से चोरी हुए थे तार पुलिस के अनुसार, पोहे रोड में बीते 22 सितंबर को बिजली के 17 पोल से तार चोरी किए गए थे। इस मामले में 25 सितंबर को सिकंदरा थाना कांड संख्या 263/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। कबाड़ी दुकान पर बेचे गए थे चोरी के उपकरण इसी क्रम में 25 अक्टूबर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में सिकंदरा थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि चोरी किए गए बिजली उपकरण मुकेश साह की कबाड़ी दुकान पर बेचे गए थे। पुलिस के अनुसार, कुछ सामान पटना में भी बेचे जाने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी दुकान और आरोपित के घर पर छापेमारी कर बिजली के तार और अन्य उपकरण बरामद किए। इंसुलेटर, क्लैंप और केबल समेत कई सामान बरामद पुलिस ने एल्युमिनियम तार के अलावा दो डिस्क इंसुलेटर हार्डवेयर फिटिंग सहित, एक पोस्ट इंसुलेटर, चार सस्पेंशन क्लैंप, दो डेड एंड क्लैंप, तीन पीजी क्लैंप, 33 एल्युमिनियम कंडक्टर, एक आई हुक क्लैंप स्ट्रिप सहित, एक बड़ा रोलर, तीन एलटी बस बार लग्स सहित, आठ किलोग्राम कंडक्टर और 20 फीट एबी केबल बरामद की है। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि तकनीकी सेल की सहायता और पुलिस टीम की लगातार कार्रवाई से मामले का उद्भेदन संभव हुआ। छापेमारी टीम में सिकंदरा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों, जिला आसूचना इकाई और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan