Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहा था शख्स, पुलिस आई और गोद में उठा ले गई, VIDEO देखते रह जाएंगे आप

📰 News 18 Hindi 🕐 1 min read 📅 November 1, 2026 👁 1 views
ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहा था शख्स, पुलिस आई और गोद में उठा ले गई, VIDEO देखते रह जाएंगे आप
लखनऊ के व्यस्त हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इस प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक अनोखा और नाटकीय नजारा देखने को मिला, जहां पुलिसकर्मी विरोध प्रदर्शन कर रहे एक सपा कार्यकर्ता को जमीन से उठाकर अपनी गोद में लादकर ले जाते हुए नजर आए. कार्यकर्ता विरोध जताते हुए लगातार नारेबाजी कर रहा था और पुलिस उसे जबरन खींचते हुए पुलिस वैन की तरफ ले जा रही थी. इस दौरान चौराहे पर भारी भीड़ जमा हो गई और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सपा कार्यकर्ता चुनाव आयोग की नीतियों और व्यवस्थाओं के खिलाफ अपना रोष प्रकट कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया. पुलिसकर्मी द्वारा प्रदर्शनकारी को गोद में उठाकर वैन तक ले जाने का यह वीडियो अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.
Read full article on News 18 Hindi

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan