Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

कार्रवाई की जानकारी लीक, खाली हाथ लौटे SDM:10 साल से हर शुक्रवार लगता था अवैध हाट; न व्यापारी मिले, न मवेशी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
कार्रवाई की जानकारी लीक, खाली हाथ लौटे SDM:10 साल से हर शुक्रवार लगता था अवैध हाट; न व्यापारी मिले, न मवेशी
ग्राम तुमड़िया में गोहत्या की घटना के बाद प्रशासन ने मेघनगर तहसील के मांडली में लगने वाले अवैध साप्ताहिक पशु हाट पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन के अनुसार, यह हाट करीब 10 साल से एक निजी सर्वे नंबर पर बिना अनुमति हर शुक्रवार संचालित हो रहा था। निरीक्षण के दौरान नहीं मिले मवेशी SDM अवनधती प्रधान ने पशु हाट स्थल का औचक निरीक्षण किया। आमतौर पर शुक्रवार को यहां बाहर से व्यापारी गाय-बैल लेकर पहुंचते थे। हालांकि, प्रशासन की टीम जब निरीक्षण के लिए पहुंची तो वहां एक भी मवेशी नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक प्रशासन की गुप्त कार्रवाई की खबर लीक होने के बाद हाट बाजार नहीं लगाया गया। एसडीएम ने पंचायत पदाधिकारियों, कोटवार और पटवारी को क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन और पंचायत की अनुमति के बिना पशु हाट का संचालन नहीं किया जाना चाहिए। गोहत्या के मामलों में कार्रवाई की चेतावनी SDM अवनधती प्रधान ने कहा कि प्रशासन गोहत्या की घटनाओं को लेकर सतर्क है। उन्होंने कहा कि इस अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध गतिविधियों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। ----------------------- मेघनगर के तुमड़िया में गोकशी के मामले में एक गिरफ्तार:हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर रंभापुर पुलिस की कार्रवाई; अन्य आरोपियों की तलाश जारी झाबुआ जिले के मेघनगर क्षेत्र के तुमड़िया गांव में शुक्रवार दोपहर गोकशी का मामला सामने आया। हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर रंभापुर पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर… ये खबर भी पढ़ें।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan