crime
लखनऊ में 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, 2 थाने से अटैच:ड्यूटी में लापरवाही कर रहे थे; पेट्रोलिंग के दौरान गायब मिले
लखनऊ में लापरवाही करने वाले 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर कर दिए गए। वहीं 2 को थाने से अटैच कर दिया गया। रविवार को पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने यह कार्रवाई की। ये सभी पुलिसकर्मी रात की गश्त और ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरत रहे थे। अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया पुलिस कमिश्नर के निर्देशों के बाद पूर्वी, दक्षिणी और मध्य जोन के डीसीपी ने रात में गश्त और ड्यूटी प्वाइंट्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर पुलिसकर्मी या तो गायब मिले या अपनी ड्यूटी में कोताही बरतते हुए पाए गए, जिसके बाद यह गाज गिरी है। आगे भी जारी रहेगी सख्ती पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि शहर में महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता है। नाइट गश्त में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जोन्स में इसकी लगातार निगरानी और समीक्षा की जाएगी, और दोषी मिलने पर आगे भी ऐसी ही कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Read full article on Bhaskar