crime
मुजफ्फरनगर: पेपर मिल में काम करते समय मजदूर की मौत, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, भोकरहेड़ी में छाया शोक
मोरना (मुज़फ्फरनगर)। क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी एक 51 वर्षीय व्यक्ति की जट मुझेड़ा स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अचानक हुई इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद धार्मिक नगरी शुक्रताल में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। रात की पाली में काम करते समय अचानक गिरे प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला कुँवापट्टी निवासी 51 वर्षीय ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन