crime
मस्जिद के गेट का कांच तोड़ा, झंडे जलाने की कोशिश:CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
देवास जिले के सियापुरा गांव में बीती रात एक व्यक्ति ने मस्जिद के गेट पर लगा कांच पत्थर मारकर तोड़ दिया। उसने चौराहे पर लगे कुछ झंडे जलाने की भी कोशिश की। घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर बीएनपी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद ग्रामीण भी थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की। एसडीओपी बबीता बामनिया ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Read full article on Bhaskar