crime
मऊ : घोसी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,घर से दवा लेने थे निकले। ||Mau: A young man died after being hit by a train in Ghosi. He had left home to buy medicine.||
मऊ : घोसी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,घर से दवा लेने थे निकले। । । । देवेन्द्र कुशवाहा। । दो टूक : मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के धरौली स्थित चीनी मिल के पास मंगलवार सुबह करीब 7:50 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ागांव उत्तरी निवासी अवधेश पुत्र स्व. शिवचरण के रूप में हुई है। विस्तार : प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवधेश मंगलवार सुबह घर से दवा लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान धरौली स्थित चीनी मिल के पास वाराणसी से दोहरीघाट जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते पोस्टमार्टम के लिए भे दिया।
Read full article on Do Took Media