crime
नोएडा में बंद मकानों में चोरी करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, दो लाख रुपए नकद और आभूषण बरामद
नोएडा, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और सामान पहुंचाने के दौरान खाली पड़े मकानों तथा बाहर से ताला लगे घरों की रेकी करता था। इसके बाद मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
Read full article on Aapkarajasthan