Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ

📰 असल बात (asal Baat) 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 3 views
नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
रायपुर . असल बात news. 31 अक्टूबर 2026. नक्सलवाद से मुक्त बस्तर अंचल में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ गति दी जा रही है। शासन का लक्ष्य दूरस्थ एवं सड़क संपर्क से वंचित बसाहटों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसी दिशा में जगदलपुर विकासखंड में PMGSY-IV के अंतर्गत कुल 9 सड़कों की स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिनकी कुल लंबाई 33.39 किलोमीटर है। इनमें ग्राम पंचायत बड़े बोदल का एल-139 (सुरनदवाड़ा रोड से बड़े बोदल) मार्ग भी शामिल है। उक्त सड़क की लंबाई 1.80 किलोमीटर तथा स्वीकृत लागत लगभग 192.06 लाख रुपये है। मौसम अनुकूल होते ही आज से मौके पर मशीनरी लगाकर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस सड़क के निर्माण से बड़े बोदल सहित आसपास की दूरस्थ बसाहटों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों एवं ग्रामीणों को इसका विशेष लाभ होगा। नक्सलवाद के प्रभाव से मुक्त बस्तर में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर अंतिम छोर पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना शासन की प्राथमिकता है। बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर की ओर अग्रसर है।
Read full article on असल बात (asal Baat)

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan