crime
नाले से शव बरामद, जेब में पव्वा और टमाटर मिला:मथुरा के गोवर्धन चौराहे के पास मिला, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी
मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर रविवार को नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव महाराजा पार्क के पास पड़ा था। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची थाना हाईवे पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तलाशी लेने पर उसकी जेब से देशी शराब का एक पव्वा, एक टमाटर और माचिस मिली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी जानकारी जुटाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी मौत की वजह शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। हालांकि, व्यक्ति की मौत कैसे हुई और वह नाले तक किन परिस्थितियों में पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। थाना हाईवे प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। नियमानुसार शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
Read full article on Bhaskar