top
न्यू नोएडा में भूमि अधिग्रहण पर किसानों का विरोध, खदेड़ा मिल्क में चौपाल बेनतीजा
न्यू नोएडा परियोजना के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों और प्राधिकरण के बीच सहमति नहीं बन पाई। मंगलवार को खदेड़ा मिल्क गांव में आयोजित चौपाल में किसानों ने मुआवजे, विकसित भूखंडों के आवंटन और गांवों की आबादी को सुरक्षित रखने सहित कई मुद्दे उठाए। किसानों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों पर ठोस सहमति बनने से पहले वे जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं। मांगों पर सहमति नहीं बनने के कारण प्राधिकरण की टीम को बिना किसी निर्णय के लौटना पड़ा। The post न्यू नोएडा में भूमि अधिग्रहण पर किसानों का विरोध, खदेड़ा मिल्क में चौपाल बेनतीजा appeared first on टेन न्यूज हिंदी.
Read full article on टेन न्यूज हिंदी