Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

प्रेम विवाह करने वाले युगल ने SSP से मांगी सुरक्षा:मुजफ्फरनगर में परिजनों से जान का खतरा बताया, पुलिस सुरक्षा में दोनों को भेजा गया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 27, 2026 👁 1 views
प्रेम विवाह करने वाले युगल ने SSP से मांगी सुरक्षा:मुजफ्फरनगर में परिजनों से जान का खतरा बताया, पुलिस सुरक्षा में दोनों को भेजा गया
मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली में प्रेम विवाह करने वाले युगल ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताया है। उन्होंने एसएसपी सूरज कुमार राय से सुरक्षा मांगी है। युवती ने मंगलवार दोपहर एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आरोप लगाया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। युवती के अनुसार, परिजन इस रिश्ते से नाराज हैं। उसे और उसके पति को नुकसान पहुंचाए जाने का डर है। उसने 21 सितंबर को खतौली के बालकराम मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद शान से शादी की है। दोनों 7 साल से प्रेम करते थे। युवती ने आरोप लगाया कि मोहम्मद शान के परिवार के लोग कई बार उसके घर शादी का रिश्ता लेकर गए थे। परिजनों ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और बेइज्जत कर घर से निकाल दिया। इसके बाद दोनों ने परिवारों की असहमति के बीच शादी की। युवती ने अपने पिता, मां, भाइयों और चाचाओं से खुद और पति की जान को खतरा बताया है। मोहम्मद शान ने भी परिवार के अपमान की बात कही। युगल ने एसएसपी से सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं इस पूरे मामले में एसएसपी सूरज कुमार राय द्वारा पुलिस सुरक्षा में दोनों को खतौली थाना भेजकर संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि पुलिस सुरक्षा में प्रेमी युगल को लड़के पक्ष के घर भिजवाया जाए और दोनों परिवार जनों की काउंसलिंग कराई जाए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan