Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
education

PGI Exam Cancelled: लखनऊ पीजीआई की भर्ती परीक्षा में बड़ी लापरवाही, तीन केंद्रों पर रद्द हुए एग्जाम

📰 Abp News 🕐 1 min read 📅 November 1, 2026 👁 1 views
PGI Exam Cancelled: लखनऊ पीजीआई की भर्ती परीक्षा में बड़ी लापरवाही, तीन केंद्रों पर रद्द हुए एग्जाम
PGI Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान की हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड 2 की भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को भारी प्रशासनिक लापरवाही और अव्यवस्था देखने को मिली. गोमतीनगर विस्तार से के छोटा भरवारा इलाके में स्थित तीन परीक्षा केंद्रों पर अचानक परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलने पर दूर से आए उम्मीदवारों का गुस्सा फूट पड़ा. सुबह तय समय पर केंद्र पहुंचे उम्मीदवारों को जब परीक्षा न होने की बात पता चली, तो उन्होंने जमकर हंगामा और नारेबाजी की. केंद्र पहुंचने पर छात्रों को मिला झटका रविवार को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों से भी हजारों की संख्या में उम्मीदवार लखनऊ पहुंचे थे. गोमती नगर के छोटा भरवारा स्थित एसडीएसएन डिग्री कॉलेज, एसडीएसएन पब्लिक स्कूल और जूरिस कॉलेज ऑफ लॉ को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. सुबह करीब 7 बजे जब छात्र अपनी पहली पारी की परीक्षा देने के लिए इन केंद्रों पर पहुंचे तो, उन्हें अचानक बताया गया कि परीक्षा रद्द कर दी गई है. शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीनों में खराबी और तकनीकी व्यवस्थाओं के कारण समय पर परीक्षा शुरू नहीं हो सकी थी, जिसके बाद केंद्रों पर हंगामा शुरू हो गया. एजेंसी की गलती और बायोमेट्रिक खराबी का दावा यह मामला बढ़ने के बाद एसजीपीजीआई के परीक्षा सेल की ओर से नोटिस जारी किया गया. संस्थान ने स्पष्ट किया कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी के संचालन में आई तकनीकी खामियों और गड़बड़ियों के चलते इन तीन केंद्रों पर परीक्षा करना संभव नहीं हो सका, जिसके कारण इसे स्थगित करना पड़ा. हालांकि मौके पर पहुंचे उम्मीदवारों का आरोप है कि उन्हें किसी भी प्रकार की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी. अचानक परीक्षा रोके जाने से उनका समय और आने-जाने में खर्च हुआ पैसा पूरी तरह बर्बाद हो गया. कुछ छात्रों के बीच पेपर लीक होने की चर्चाएं भी उड़ीं. हालांकि पीजीआई प्रशासन या किसी भी आधिकारिक सूत्र ने इसकी पुष्टि नहीं की है. परीक्षा मोड में बदलाव को लेकर भी थी नाराजगी इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को लेकर उम्मीदवारों में पहले से ही नाराजगी थी. शुरुआत में एसजीपीजीआई की ओर से इस परीक्षा को ऑनलाइन मोड में कराने की योजनाएं बनाई गई थी, लेकिन बाद में अचानक परीक्षा पैटर्न को बदलकर इसे ऑफलाइन मोड में आयोजित कराने का फैसला लिया गया. परीक्षा के तरीके में हुए इस आखिरी समय के बदलाव से भी छात्रों में नाराजगी थी. सूचना न होने से भी बढ़ा कन्फ्यूजन इस हंगामे की सूचना मिलते ही गोमतीनगर विस्तार थाना समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस और केंद्र संचालकों ने काफी देर तक नाराज छात्रों को समझाने की कोशिश की. इस बीच छात्रों की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि परीक्षा रद्द होने की शुरुआती जानकारी कई जगहों पर सादे कागजो या मौखिक तौर पर दी गई, जबकि एसजीपीजीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर तुरंत कोई विस्तृत नोटिफिकेशन अपलोड नहीं किया गया था. इससे छात्रों के मन में यह आशंका बनी रही कि कहीं उन्हें कंफ्यूज तो नहीं किया जा रहा है.
Read full article on Abp News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan