top
रामलीला मैदान से राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल भी जाएंगे
दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में INDIA गठबंधन की महारैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने रैली में पहुंचे लाखों लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी या नेता की आवाज नहीं, बल्कि देश के युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज है। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान से देश को संदेश दिया गया है कि भारत में लोकतंत्र और संविधान को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। राहुल ने कहा, "आप अपने आपको जितना भी बड़ा समझो, जितना भी आपके पास पैसा है, जितना भी आपके पास पावर है, आप जो भी हो, आप संविधान से बड़े नहीं हो, संविधान आपसे बड़ा है। " The post रामलीला मैदान से राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल भी जाएंगे appeared first on टेन न्यूज हिंदी.
Read full article on टेन न्यूज हिंदी