Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

रामपुर में 2 बिछड़े बच्चों को मिला परिवार:आपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने परिजनों से मिलाया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 27, 2026 👁 1 views
रामपुर में 2 बिछड़े बच्चों को मिला परिवार:आपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने परिजनों से मिलाया
रामपुर में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने दो लापता बच्चों को खोजकर उनके अपनों से मिलाया। इनमें अरुणाचल प्रदेश की 13 साल की बच्ची और शहजादनगर क्षेत्र में मिला करीब 8 साल का बच्चा शामिल है। बच्ची को 18 अक्टूबर को बरामद किया गया था, जबकि मंगलवार 27 अक्टूबर की दोपहर दो बजे शहजादनगर पुलिस ने बालक को उसकी मां के सुपुर्द किया। दोनों मामलों में बच्चों की पहचान कर उन्हें परिजनों तक पहुंचाने के लिए जरूरी कार्रवाई की गई। पहला मामला 18 अक्टूबर का है। महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन ने अरुणाचल प्रदेश की 13 साल की बच्ची को सुरक्षित बरामद किया था। टीम ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्ची को मंगलवार दोपहर 12 बजे उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से बच्ची अपने परिवार तक पहुंच सकी। दूसरे मामले में मंगलवार को यूपी-112 की पीआरवी-1399 से थाना शहजादनगर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मेघानगला में करीब आठ साल का एक बच्चा घूम रहा है। वह अपना नाम-पता बताने में असमर्थ था। सूचना पर मिशन शक्ति टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चे को सकुशल थाने ले आई। इसके बाद ग्राम दबका के रहने वाले बच्चे की मां और उसका चचेरा भाई थाने पहुंचे। बच्चे ने अपनी मां और चचेरे भाई को पहचान लिया। चाइल्ड हेल्प टीम रामपुर के समक्ष आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan