Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

Ramlila Maidan Rally को बीजेपी ने बताया SUPER FLOP, संबित पात्रा ने विपक्ष से पूछा- 10 लाख लोग कहां थे?

📰 Prabhasakshi 🕐 1 min read 📅 November 1, 2026 👁 1 views
Ramlila Maidan Rally को बीजेपी ने बताया SUPER FLOP, संबित पात्रा ने विपक्ष से पूछा- 10 लाख लोग कहां थे?
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। बीजेपी ने रैली को 'सुपर फ्लॉप' बताते हुए दावा किया कि मैदान का करीब 40 फीसदी हिस्सा खाली था। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के दूसरे नेताओं पर सवाल उठाए। उन्होंने रैली में भारी भीड़ जुटने के दावों पर तंज कसते हुए पूछा कि जिन 10 लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई गई थी, वे आखिर कहां थे? यह एक सुपर फ्लॉप रैली थी रैली का वीडियो साझा करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी भाषण दे रहे थे और उनके सामने खाली कुर्सियां दिखाई दे रही थीं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 50 हजार लोगों की क्षमता वाले रामलीला मैदान को भी नहीं भर पाई। पात्रा ने कहा, "यह एक सुपर फ्लॉप रैली है। " 10 लाख लोग कहां थे, हमें दिखाएं पत्रकारों से बातचीत में पात्रा ने कहा कि बीजेपी सुबह से इस रैली और राहुल गांधी के भाषण पर नजर रख रही थी, लेकिन आखिर में उन्हें यह समय की बर्बादी लगी। उन्होंने सवाल किया, "वे 10 लाख लोग कहां थे? हमें दिखाएं। " पात्रा ने कहा कि इस तरह के हथकंडों से कोई नेता या प्रधानमंत्री नहीं बन जाता। उन्होंने प्रधानमंत्री शब्द का अलग अर्थ बताते हुए कहा कि यहां 'पी' का मतलब पसीना और 'एम' का मतलब मेहनत है। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री बनने के लिए पसीना बहाना और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। पात्रा ने आगे कहा कि इतने सारे दलों और झंडों को एक साथ लाने के बावजूद विपक्ष 10 लाख लोगों को इकट्ठा नहीं कर पाया। हिंदुस्तान आपके पूर्वजों की जागीर नहीं संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने भीड़ को बड़ा दिखाने के लिए कैमरे के कोण का इस्तेमाल किया। उन्होंने इन तस्वीरों को 'ट्रिक फोटोग्राफी' बताया। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा, "राहुल जी, हिंदुस्तान आपके पूर्वजों की जागीर नहीं है। हिंदुस्तान हिंदुस्तानियों का है। " उन्होंने आगे कहा कि देश में एक चायवाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है और यही बात राहुल गांधी को खटकती है। राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की कही बात इंडी गठबंधन की यह रैली कथित चुनावी गड़बड़ियों और वोट चोरी के मुद्दे पर आयोजित की गई थी। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटा दिया जाएगा और उन्हें देशद्रोह के आरोप में जेल जाना पड़ेगा। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कथित वोट चोरी के मामले में उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
Read full article on Prabhasakshi

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan