crime
सफारी की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत:बाराबंकी में एक गंभीर घायल; अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर बैसनपुरवा बस स्टॉप के पास हादसा
बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में रविवार शाम साढ़े सात बजे तेज रफ्तार सफारी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर बैसनपुरवा बस स्टॉप के पास हुई। घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घर लौट रहे थे तीनों युवक रामसनेहीघाट क्षेत्र के दलसिंहपुर निवासी अनूप कुमार (26), बिमलेश (22) और अनिल कुमार (20) बाइक से घर जा रहे थे। बैसनपुरवा बस स्टॉप के पास सफारी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में तीनों को मृत घोषित किया स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों और घायल बुच्ची (22) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने अनूप, बिमलेश और अनिल को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शुरू की जांच हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar