crime
सूरत : दिवाली से पहले कामरेज की फैक्ट्री पर छापा, 36.69 लाख रुपये की संदिग्ध मिठाइयां और सामग्री जब्त
सूरत : दिवाली के त्योहार से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सूरत जिला पुलिस और फूड एंड ड्रग्स विभाग की टीम ने कामरेज तालुका के चेडछा गांव स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच के दौरान टीम ने 36,69,250 रुपये की संदिग्ध मिठाइयां और कच्ची सामग्री जब्त की। जब्त मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मिठाइयों की गुणवत्ता और उनमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी। छापे के दौरान फैक्ट्री से गुलकंद बर्फी, सफेद बर्फी और अंजीरी बर्फी सहित अलग-अलग फ्लेवर की करीब 2,826 किलोग्राम संदिग्ध मिठाइयां मिलीं। इसके ...
Read full article on Loktej