top
शेखपुरा-नशा मुक्ति को लेकर निकाली जागरूकता रैली:जीविका-ब्रह्माकुमारी संस्थान ने चलाया अभियान
शेखपुरा सदर प्रखंड में रविवार को ‘नशा मुक्त बिहार’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज्ञान दर्शन संकुल संघ और सर्वोत्तम संकुल संघ में हुए इस कार्यक्रम का आयोजन जीविका और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शेखपुरा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा के साथ जागरूकता रैली निकाली गई और लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। रैली में जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में नशा मुक्ति से जुड़े स्लोगन लेकर गांव-मोहल्लों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से नशा छोड़ने और समाज को नशा मुक्त बनाने की अपील की गई। नशे से परिवार और समाज पर पड़ने वाले असर बताए कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों और जीविका कर्मियों ने नशे के कारण परिवार, स्वास्थ्य और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि नशा मुक्ति के प्रयासों में जीविका दीदियों की भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। खुद और परिवार को नशे से दूर रखने की ली शपथ कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों ने खुद, अपने परिवार और समाज को हर तरह के नशे से दूर रखने की शपथ ली। साथ ही सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय कैडर, जीविका के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar