Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

श्रीराम की बारात का मुस्लिम समाज ने किया स्वागत:राष्ट्रीय एकता कमेटी ने माल्यार्पण कर खिलाई मिठाई, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 27, 2026 👁 4 views
श्रीराम की बारात का मुस्लिम समाज ने किया स्वागत:राष्ट्रीय एकता कमेटी ने माल्यार्पण कर खिलाई मिठाई, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन
देवरिया में मंगलवार को दिन में 3 बजे श्रीरामलीला के दूसरे दिन भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में निकली बारात का शहर में जगह-जगह स्वागत हुआ। अबूबकर नगर स्थित अमन गेट पर राष्ट्रीय एकता कमेटी और मुस्लिम समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई। बारात में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। चारों भाइयों की झांकी रही आकर्षण का केंद्र बारात रामलीला मैदान से सज-धजकर निकली। इसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न घोड़ों पर सवार थे। सुंदर वेशभूषा में सजे चारों भाइयों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। एक रथ पर माता सीता सखियों के साथ सवार थीं। दूसरे रथ पर राजा दशरथ और ऋषि वशिष्ठ चल रहे थे। बारात में हाथी, घोड़े, बैंड-बाजा और विभिन्न झांकियां शामिल रहीं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे। रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। अमन गेट पर राष्ट्रीय एकता कमेटी ने किया स्वागत बारात कोऑपरेटिव चौराहा, नगर पालिका रोड और तहसील चौक होते हुए अबूबकर नगर स्थित अमन गेट पहुंची। यहां राष्ट्रीय एकता कमेटी के अध्यक्ष जावेद अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में लोगों ने रामलीला समिति के अध्यक्ष अरुण बरनवाल, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, अखिलेंद्र शाही, राजेंद्र जायसवाल सहित समिति के सदस्यों और पुलिस-प्रशासन के लोगों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। जावेद अहमद सिद्दीकी ने कहा कि रामलीला समिति मोहर्रम के अवसर पर जिला प्रशासन के साथ मिलकर ताजियादारों और अखाड़ों का स्वागत करती है। इसी परंपरा के तहत राष्ट्रीय एकता कमेटी भी राम बारात का स्वागत करती है। उन्होंने इसे आपसी सौहार्द और परंपरा का प्रतीक बताया। आर्य समाज मंदिर के सामने उतारी आरती अमन गेट से बारात रेलवे स्टेशन, मालगोदाम तिराहा, कसया ढाला, कोतवाली चौराहा, कोतवाली रोड, अंसारी रोड और मालवीय रोड होते हुए आगे बढ़ी। आर्य समाज मंदिर के सामने इनरव्हील क्लब देवरिया सेंट्रल की महिलाओं ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता, राजा दशरथ और ऋषि वशिष्ठ का माल्यार्पण किया। अक्षत और पुष्पवर्षा के साथ आरती उतारी गई। इसके बाद बारात वापस रामलीला मैदान पहुंची।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan