Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

त्योहारों से पहले ट्रैफिक पुलिस का अतिक्रमण पर बड़ा अभियान:जीरो माइल से बाउंड्री रोड तक दुकानदारों को चेताया, गलत पार्किग देखकर भड़के एसपी ट्रेफिक

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 1, 2026 👁 1 views
त्योहारों से पहले ट्रैफिक पुलिस का अतिक्रमण पर बड़ा अभियान:जीरो माइल से बाउंड्री रोड तक दुकानदारों को चेताया, गलत पार्किग देखकर भड़के एसपी ट्रेफिक
त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। रविवार को एसपी ट्रैफिक ने जीरो माइल से बाउंड्री रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज तक सड़क के दोनों ओर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल की। अभियान के दौरान जीरो माइल से विवाह मंडप तक सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। सीओ कैंट संजय गुप्ता और ट्रैफिक प्रभारी संतोष कुमार सिंह भी मौजूद रहे। एसपी ट्रैफिक ने पूरे मार्ग का निरीक्षण किया तो जीरो माइल से विवाह मंडप तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण की समस्या सामने आई। दुकानों के बाहर अतिक्रमण देखकर भड़के कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों का सामान सड़क तक फैला रखा था। इसके चलते सड़क की चौड़ाई कम हो रही थी और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से जाम लग रहा था। एसपी ट्रैफिक ने दुकानदारों को प्रतिष्ठानों से बाहर बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं और सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। गलत पार्किंग पर होगी कार्रवाई एसपी ट्रैफिक ने स्पष्ट किया कि सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गलत पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी। दुकानदारों को भी अपने प्रतिष्ठानों के सामने अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग रोकने की जिम्मेदारी निभानी होगी। एसपी ने व्यापारियों से मांगा सहयोग उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अभियान का उद्देश्य बाउंड्री रोड को जाम मुक्त रखना और त्योहारों के दौरान आम लोगों की आवाजाही सुगम बनाना है। एसपी बोले- लाइफलाइन है बाउंड्री रोड एसपी ट्रैफिक ने व्यापारियों से कहा कि त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ लगातार बढ़ रही है। ऐसे में शहर के कुछ रास्ते यातायात के लिहाज से लाइफलाइन का काम करते हैं। बाउंड्री रोड भी ऐसा ही महत्वपूर्ण मार्ग है। इस रास्ते पर जाम लगने से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसलिए व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के सामने किसी भी तरह का अतिक्रमण न होने दें। दुकान का सामान सड़क पर रखने से बचें और ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग भी व्यवस्थित कराएं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan