top
दिल्ली में पटवारी भर्ती के नियम बदले, अब कौन कर सकता है आवेदन
दिल्ली (Delhi) के राजस्व विभाग में पटवारियों की कमी दूर करने के लिए भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) ने सोमवार को पटवारी पद पर नियुक्ति के लिए संशोधित भर्ती नियमों को मंजूरी दे दी। नए नियमों के तहत अब किसी भी विषय में स्नातक करने वाले उम्मीदवार पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही एक साल के कंप्यूटर डिप्लोमा की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है। इस फैसले से उन युवाओं को राहत मिलेगी, जो स्नातक की डिग्री तो रखते हैं, लेकिन निर्धारित कंप्यूटर डिप्लोमा या सर्वेक्षण संबंधी योग्यता नहीं होने के कारण पहले भर्ती के लिए पात्र नहीं बन पाते थे। The post दिल्ली में पटवारी भर्ती के नियम बदले, अब कौन कर सकता है आवेदन appeared first on टेन न्यूज हिंदी.
Read full article on टेन न्यूज हिंदी