top
उन्नाव में मां भगवती जागरण:कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी, धार्मिक एकता का दिया संदेश
उन्नाव में अजगैन कस्बे का रामशाला प्रांगण शनिवार रात मां भगवती के जयकारों से गूंज उठा। नवयुवक कमेटी की ओर से पांचवें विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान मां का भव्य श्रृंगार कर आकर्षक दरबार सजाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। जागरण में उन्नाव की जीएच जागरण पार्टी और कानपुर के शिवा शालू ग्रुप के कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। माता की भेंटों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। देर रात तक भजनों और जयकारों का सिलसिला चलता रहा। आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। नवयुवक कमेटी ने कार्यक्रम के जरिए धार्मिक एकता और भक्ति का संदेश दिया।
Read full article on Bhaskar