crime
उत्तर प्रदेश: गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी; 19 यात्री घायल
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रविवार को गंगा एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में 19 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में चल रहा है। पश्चिम बंगाल के सभी श्रद्धालु वृंदावन से काशी विश्वनाथ के दर्शन काे वाराणसी जा रहे थे। पश्चिम बंगाल में हावड़ा ज़िले के कदमतला के श्रद्धालुओं का एक समूह बस से वृंदावन गया था। वृंदावन दर्शन के बाद सभी लोग वाराणसी जा रहे थे। लालगंज के उमरा मऊ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार 19 श्रद्धालू ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन