top
वाराणसी में एमएलसी आशुतोष सिन्हा को बधाई:समाजवादी पार्टी कार्यालय में पहुंचे प्रबंधक, शिक्षकों की समस्याओं पर की चर्चा
वाराणसी में नवनिर्वाचित एमएलसी स्नातक वाराणसी आशुतोष सिन्हा की जीत पर रविवार को माध्यमिक उच्च तकनीकी एवं मेडिकल कॉलेज संयुक्त महासभा भारत के तत्वावधान में सैकड़ों विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों ने सिगरा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर उन्हें बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने आशुतोष सिन्हा से मुलाकात कर जीत पर प्रसन्नता जताई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों ने उम्मीद जताई कि वह अपने कार्यकाल में शिक्षकों, कर्मचारियों, स्नातकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की समस्याओं को सदन में प्रमुखता से उठाएंगे। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षण संस्थानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करेंगे।
Read full article on Bhaskar