top
'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना से ही आधुनिक वैश्विक चुनौतियों का समाधान संभव: वैश्विक विशेषज्ञ
नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। आगामी 2 से 4 नवंबर तक वाराणसी में आयोजित होने वाले 'वर्ल्ड सिम्पोजियम ऑन एंशिएंट विजडम फॉर मॉडर्न चैलेंजेज' में दुनिया भर के लगभग 200 विद्वान, दार्शनिक, शिक्षाविद, नीति विशेषज्ञ और विचारक हिस्सा लेंगे। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में हिंदू, बौद्ध और जैन दर्शन जैसी प्राचीन परंपराओं के माध्यम से आधुनिक वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन का केंद्रीय विषय 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना के अनुरूप शांति, सतत विकास, सुशासन और मानव कल्याण को बढ़ावा देना होगा।
Read full article on Aapkarajasthan