Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

ये कैसी सरकार, जहां खून बेचकर पढ़ाई को मजबूर छात्र:राजेंद्र पाल बोले- प्रयागराज मामले की निष्पक्ष जांच हो, जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक सहायता मिले

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 27, 2026 👁 1 views
ये कैसी सरकार, जहां खून बेचकर पढ़ाई को मजबूर छात्र:राजेंद्र पाल बोले- प्रयागराज मामले की निष्पक्ष जांच हो, जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक सहायता मिले
प्रयागराज में NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के पढ़ाई का खर्च जुटाने के लिए खून बेचने की मीडिया रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के यूपी प्रभारी और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि यह घटना भाजपा सरकार की शिक्षा नीतियों और छात्रों के प्रति उसकी जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जरूरतमंद छात्रों को तत्काल आर्थिक व चिकित्सा सहायता देने की मांग की। गौतम सोमवार को जौनपुर के मड़ियाहूं में कांग्रेस के ‘छात्रों के हक की बात, युवाओं के साथ’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छात्रों की समस्याओं और शिक्षा के बढ़ते खर्च पर सरकार को घेरा। बोले- ₹8.08 लाख करोड़ के बजट में छात्रों को राहत क्यों नहीं? राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बजट 8.08 लाख करोड़ रुपए का है, लेकिन गरीब परिवारों के छात्रों को कोचिंग, किराए और भोजन का खर्च उठाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने सवाल किया कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रतियोगी छात्रों की मदद के लिए सरकार ने क्या व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि बजट विश्लेषण के मुताबिक, 2025-26 में शिक्षा पर प्रस्तावित खर्च कुल बजट का 13.8% था, जबकि राज्यों का तुलनात्मक औसत 15% बताया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार शिक्षा पर पर्याप्त निवेश और जरूरतमंद विद्यार्थियों तक सहायता पहुंचाने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है। सरकार से पूछे 5 सवाल गौतम ने प्रदेश सरकार से छात्रों के भविष्य को लेकर पांच सवालों के जवाब मांगे। सस्ते हॉस्टल, मेस और लाइब्रेरी की मांग कांग्रेस नेता ने प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को सस्ते छात्रावास, किफायती मेस और निःशुल्क पुस्तकालय की सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार से छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों और लंबित भुगतानों का आंकड़ा सार्वजनिक करने को भी कहा। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और रिक्त पदों, लंबित भर्तियों तथा पूरी हुई नियुक्तियों का ब्योरा जारी करने की मांग की। बोले- युवाओं को रोजगार चाहिए, भाषण नहीं राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि युवा देश और प्रदेश का वर्तमान व भविष्य हैं। उन्हें चुनावी भाषणों के बजाय शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए अपने स्वास्थ्य से समझौता नहीं करना पड़े, यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने मांग की कि प्रयागराज के मामले की निष्पक्ष जांच हो, जरूरतमंद विद्यार्थियों को चिकित्सा और आर्थिक सहायता मिले तथा प्रदेशभर में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पहचान कर उन्हें राहत दी जाए। गौतम ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan